दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने दी यमुना के घाटों पर छठ पूजा करने की मंजूरी

दिल्ली के राज्यपाल वी के सक्सेना ने यमुना के घाटों पर छठ पूजा करने के लिए मंजूरी दे दी है। साथ की दिल्ली की केजरीवाल सरकार से भक्तों के लिए साफ घाट और पानी सुनिश्चित करने को कहा है। दिल्ली में रह रहे लोगों के लिए छठ पूजा करने में आसानी हो और घाटों पर पूजा के दौरान सफाई कराने का निर्देश एलजी ने केजरीवाल सरकार को दिया है। केजरीवाल सरकार को नसीहते देते हुए एलजी ने कहा है कि छठ पूजा होगी लेकिन वो कुछ चुनिंदा घाटों पर ही होगी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया है।

एलजी ने केजरीवाल को दी नसीहत
राज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लोगों को गुमराह करने और झूठा प्रचार करने का भी आरोप लगाया। दरअसल केजरीवाल दिल्ली के उपराज्यपाल ने यमुना पर कुछ चिन्हित घाटों पर पूजा करने की मंजूरी दी थी। जिस पर केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि यमुना किनारे कहीं भी छठ पूजा की जा सकती है। जिसके बाद दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें नसीहत दे डाली और कहा कि, पूजा होगी लेकिन कुछ चुनिंदा घाटों पर ही। 

NGT के आदेशों को सख्ती से लागू करने के आदेश
इस विवाद के बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यमुना घाटों पर छठ पूजा के दौरान एनजीटी के आदेशों को सख्ती से लागू करने की भी बात कही। उन्होंने राजस्व और पर्यावरण विभाग से कहा कि यमुना में होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए एनजीटी द्वारा जारी सभी आदेशों को सख्ती से लागू किया जाए।

Related Articles

Back to top button